लाइसेंस की शर्तों में स्पष्ट उल्लेख होता है कि कार्यक्रम स्थल पर आग से बचाव की पूरी जिम्मेदारी आयोजक की रहेगी। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए बार और रेस्टोरेंट मालिकों को पर्याप्त पार्किंग सुनिश्चित करनी होगी। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आबकारी विभाग का स्टाफ देर रात तक गश्त पर रहा।
मसूरी और नैनीताल में विशेष जांच अभियान
आबकारी आयुक्त ने बताया कि नव वर्ष उत्सव के दौरान शराब की तस्करी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए मसूरी (देहरादून) और नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त और उप आबकारी आयुक्तों के नेतृत्व में प्रवर्तन दल सक्रिय रहा। दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायतों को दूर करने के लिए औचक निरीक्षण किए गए। ऋषिकेश, लक्सर, रामनगर, हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में बाहरी राज्यों से आने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स सक्रिय रही।