दून से मसूरी जाने वाले सैलानियों के लिए आज से बदला रूट
देहरादून नए साल पर सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है। इसे 30 दिसंबर से लागू किया गया है। यह प्लान 31 दिसंबर की रात तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में लोगों घरों से निकलने से पहले रूट देखना होगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नए वर्ष पर दूसरे प्रदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून और मसूरी आते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
यह होगा रूट प्लान
- दिल्ली, रुड़की-सहारनपुर से मोहंड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटक आईएसबीटी-शिमला बाईपास से सैन्ट ज्यूड्स चौक-बल्लूपुर चौक-गढ़ी कैन्ट तिराहा-अनारवाला तिराहा-जोहड़ी गांव-मसूरी रोड और कुठाल गेट होते हुए मसूरी जाएंगे।
- दिल्ली, हरिद्वार-ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले वाहन मोहकमपुर फ्लाईओवर-जोगीवाला से यूटर्न लेकर-पुलिया नंबर-6- रिंग रोड, लाडपुर तिराहा-सहस्रधारा क्राॅसिंग-आईटी पार्क, किरशाली चौक, साईं मंदिर तिराहा और मसूरी डायवर्जन-कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजे जाएंगे।
मसूरी में ये होंगे पार्किंग स्थल
- पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, कैम्प्टी टैक्सी स्टैंड, टाउनहॉल के नीचे, किंग्रेग, मसूरी स्थित समस्त होटल, अटल उद्यान (कंपनी गार्डन) रोड पर, मैसानिक लॉज बस अड्डा, विकास होटल पार्किंग कुलड़ी, गज्जी बैंड में सड़क किनारे वाहन खड़े किया जा सकते हैं।
देहरादून में पार्किंग स्थल
रेंजर्स ग्राउंड, परेड ग्राउंड, पुराना रोडवेज बस अड्डा, काबुल हाउस, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग, एमडीडीए पार्किंग घंटाघर के पास और राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तहसील चौक के पास।