विंटर लाइन कार्निवाल और 31 दिसंबर के जश्न के लिए मसूरी तैयार है। वहीं, पर्यटकों को शहर में आकर जाम का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। वहीं, सीओ ट्रैफिक, एआरटीओ, शहर कोतवाल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया।