फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर गूंजी किलकारियां: दून अस्पताल में 17 नवजात ने लिया जन्म, कुछ गर्भवतियों ने करवाई प्री प्लांड डिलिवरी

Tue, 02 Jan 2024 12:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नए साल पर अस्पतालों में भी बधाई देने वालों को तांता लग गया। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नए साल पर पहले दिन अस्पताल में 17 नवजातों ने जन्म लिया। इसमें दो जुड़वा बहनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
new born - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के जश्न के बीच सोमवार को शहर के अस्पतालों में किलकारियां गूंजी तो परिजनों और स्टाफ ने भी खूब खुशियां मनाईं। कुछ गर्भवतियों ने साल के पहले दिन प्री प्लांड डिलिवरी भी करवाई। वहीं कुछ गर्भवतियों को प्रसवपीड़ा होने पर अस्पताल आना पड़ा और साल के पहले दिन उन्होंने नवजात को जन्म दिया।

विज्ञापन


एक जनवरी को नवजात का जन्म होने से अस्पतालों में भी बधाई देने वालों को तांता लग गया। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नए साल पर पहले दिन अस्पताल में 17 नवजातों ने जन्म लिया। इसमें दो जुड़वा बहनें भी शामिल हैं। वहीं, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में नौ नवजातों का जन्म हुआ है।

प्रसव सिजेरियन होने पर करवाई जा सकती है प्रीप्लांड डिलिवरी
इसमें छह लड़के और तीन लड़कियां हैं। वहीं, कोरोनेशन अस्पताल में एक नवजात ने जन्म लिया है। यह गर्भवती रविवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी। रात 12 बजे के बाद गर्भवती ने नवजात को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा की हालत ठीक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Hit And Run law Protest: उत्तराखंड में दूसरे दिन भी थमे ट्रक-ऑटो को पहिए, हड़ताल से परेशान लोग...यात्री बेबस
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक जिन गर्भवतियों की गर्भावस्था का समय पूरा हो गया होता है और प्रसव का समय नजदीक होता है, उन्हें भर्ती कर लिया जाता है। जिनका प्रसव सिजेरियन होता है उनकी प्रीप्लांड डिलिवरी करवाई जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें