इसके लिए विभाग पुलिस की मदद से अलग-अलग टीमें गठित करेगी। नए साल का जश्न मनाने के लिए धनोल्टी और काणाताल क्षेत्र के होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। होटल व्यवसायी पूरण सिंह बैलवाल, जयवीर बैलवाल ने बताया कि थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए ईको पार्क के बैंबो हट्स की एडवांस बुकिंग है।
उन्होंने बताया कि बैंबो हट्स की बुकिंग पांच हजार और साधारण कॉटेज की बुकिंग 3500 रुपये है। होटल में एक कमरे का किराया 1500 तक है। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि काणाताल, कद्दूखाल क्षेत्र में ध्वनि मानकों की जानकारी सभी होटल और टेंट स्वामियों को दी जा चुकी है।
बावजूद रात 10 बजे के बाद डीजे, बोन फायर और पटाखे फोड़कर ध्वनि मानकों का उल्लंघन किया जाता है तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से वन कर्मियों की टीमें गठित की गई है। टीम रात के समय क्षेत्र में गश्त कर पर्यटकों की हर गतिविधियों पर नजर रखेगी।