दर्शनलाल चौक से घंटाघर।
ओरियंट चौक से कनक चौक।
लैंसडौन चौक से दर्शनलाल चौक।
कनक चौक से रोजगार तिराहा।
सीजेएम तिराहा से लैंसडौन चौक।
बुद्धा चौक से क्रॉस रोड की ओर वन वे।
कार्य दिवस पर होगा एक और ट्रायल
नए ट्रैफिक प्लान को लागू करने से पहले एक और ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए अब किसी कार्य दिवस में यह ट्रायल किया जाएगा। जिससे वाहनों के दबाव और उसके चलते ट्रैफिक पर पड़ने वाले असर का अनुमान लगाया जा सके। रविवार देर रात तक एसएसपी अरुण मोहन जोशी मातहत पुलिस अधिकारियों से नए ट्रैफिक प्लान का पूरे दिन का फीडबैक ले रहे थे।