फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग रही खाली, सड़क पर घिसटते रहे वाहन

Sat, 28 Dec 2013 12:58 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के कप्तान का नया ट्रैफिक प्लान एमडीडीए की तीन पार्किंग पर भारी गुजरा। पिछले दिनों चले नए ट्रैफिक प्लान के ट्रायल के दौरान तीनों ही पार्किंग में वाहनों की संख्या कम हो गई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से कराए गए सर्वे में यह तथ्य सामने आया। रिपोर्ट पुलिस, प्रशासन और शासन को भेजने की तैयारी थी लेकिन अब नहीं भेजी जाएगी। यदि नए ट्रैफिक प्लान पर शुक्रवार को ट्रायल होता तो रिपोर्ट शासन को भेजी जाती।

बनी है तीन पार्किंग
एमडीडीए ने घंटाघर, पलटन बाजार और राजपुर रोड को जाम की झाम से राहत दिलाने के लिए करोड़ों की लागत से तीन पार्किंग बनाई है। यहां पर लोग अपने वाहन निशुल्क पार्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य यही है कि खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन दुकानों के सामने सड़क पर न खड़ा करके पार्किंग में खड़ा करें, ताकि सड़क पर जाम न लगे।

नहीं हो रहा अनुपालन
नियम तो लागू हो गया है लेकिन पुलिस इसका अनुपालन नहीं करा पाती। अधिकतर समय लोगों के वाहन दुकानों के सामने सड़क पर ही खड़े रहते हैं जिससे जाम लगता रहता है।

पिछले दिनों शहर के कप्तान ने घंटाघर क्षेत्र में वन वे ट्रैफिक प्लान का ट्रायल किया तो एमडीडीए की तीनों पार्किंग में वाहन खड़े ही नहीं किए गए। वजह ट्रैफिक ट्रायल के दौरान लोग अपना वाहन लेकर पार्किंग तक जा ही नहीं पाए।

पार्किंग में नहीं आए वाहन
एमडीडीए के वीसी ने बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता एनएस रावत से इसका आकलन कराया तो सामने आया कि गांधी पार्क की बगल की पार्किंग में पूरे दिन में एक भी वाहन पार्क नहीं किए गए, जबकि रोजाना यहां डेढ़ सौ से अधिक वाहन खड़े किए जाते हैं।

इसी तरह घंटाघर स्थिति एमडीडीए पार्किंग में बृहस्पतिवार को वाहनों की संख्या घटकर तीस फीसदी से भी कम रह गई थी। डिस्पेंसरी रोड की पार्किंग में भी वाहनों की संख्या बहुत कम थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें