कैबिनेट ने वाणिज्य कर विभाग में 63 नए पद सृजित कर दिए हैं। अब तक कुल 345 पद थे लेकिन अब इनकी संख्या 408 हो गई है। अभी तक अपर आयुक्त का एक पद था, इसे बढ़ाकर तीन कर दिया गया।
इसी तरह से ज्वाइंट कमिश्नर के 11 से 15, डिप्टी कमिश्नर के 40 से 52, सहायक आयुक्त के 84 से 105 और सीटीओ के 210 से बढ़ाकर 234 पद कर दिए गए हैं।
निचले स्तर की एसीपी में भी बदलाव
वहीं विभिन्न विभागों में 4800 ग्रेड पे से निचले स्तर के अफसरों को मिलने वाले एसीपी में भी बदलाव कर दिया है।
अभी तक इस ग्रेड पे से नीचे तीन बार लाभ मिलता था, लेकिन कई बार प्रमोशन के बावजूद धारित पद वाला वेतन ही मिलता था, लेकिन नई व्यवस्था में अब एक वेतनमान ऊपर दिया जाएगा।
नई व्यवस्था के लागू होने से निचले स्तर के ग्रेड पे वाले कर्मचारियों अब बढ़े वेतनमान का लाभ उठा पाएंगे।