फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: इस साल प्रस्तावित नई बिजली दरों पर आयोग की जनसुनवाई 18 से, विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया

Sat, 07 Feb 2026 10:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रस्तावित नई बिजली दरों को लेकर गढ़वाल मंडल में देहरादून के साथ कर्णप्रयाग और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर के साथ मुनस्यारी में जनसुनवाई की जाएगी। इसमें कोई भी उपभोक्ता अपना सुझाव या आपत्ति आयोग के समक्ष दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
electricity - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में इस साल प्रस्तावित नई बिजली दरों के लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग 18 फरवरी से जनसुनवाई शुरू करने जा रहा है। शुक्रवार को आयोग ने इसका विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया। इस बार भी गढ़वाल और कुमाऊं के दो-दो शहरों में जनसुनवाई होगी।

विज्ञापन


प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों ने इस बार कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसमें यूपीसीएल ने 16.23 प्रतिशत, पिटकुल ने करीब तीन प्रतिशत का प्रस्ताव दिया है। पहली बार यूजेवीएनएल का टैरिफ प्रस्ताव माइनस 1.2 प्रतिशत है। पिछले साल आयोग ने गढ़वाल मंडल में देहरादून व गोपेश्वर और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर व लोहाघाट में सुनवाई की थी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: निकाय और पंचायतों की वोटर लिस्ट पर केंद्रीय चुनाव आयोग करेगा मंथन, 25 साल बाद आया बुलावा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार गढ़वाल मंडल में देहरादून के साथ कर्णप्रयाग और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर के साथ मुनस्यारी में जनसुनवाई की जाएगी। इसमें कोई भी उपभोक्ता अपना सुझाव या आपत्ति आयोग के समक्ष दर्ज करा सकता है। नियामक आयोग के सचिव नीरज ने बताया कि जनसुनवाई के बाद आयोग सभी तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए टैरिफ प्रस्ताव पर निर्णय लेगा। नई बिजली दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें