फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बिजली की नई दरें मार्च आखिर में होंगी जारी, नियामक आयोग ने 23 को टैरिफ जारी करने का निर्णय टाला

Thu, 23 Mar 2023 07:23 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रस्तावों पर जनसुनवाई के बाद आयोग ने बैठक कर अपनी तैयारी पूरी कर ली। जानकारी के मुताबिक, आयोग ने 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। इस हिसाब से टैरिफ 23 मार्च को जारी करने की तैयारी भी कर ली गई थी। अचानक आयोग ने इसे आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में एक अप्रैल से लागू होने जा रही बिजली की नई दरों का टैरिफ उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की ओर से मार्च के आखिर में जारी होगा। पहले आयोग ने 23 को टैरिफ जारी करने की योजना बनाई थी, जिसे टाल दिया गया है।

यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएनएल की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर जनसुनवाई के बाद आयोग ने बैठक कर अपनी तैयारी पूरी कर ली। जानकारी के मुताबिक, आयोग ने 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। इस हिसाब से टैरिफ 23 मार्च को जारी करने की तैयारी भी कर ली गई थी। अचानक आयोग ने इसे आगे बढ़ा दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग करेगा IRCTC, अप्रैल से हो सकती है शुरू

सूत्रों के मुताबिक, सरकार का एक साल पूरा होने के कार्यक्रमों के चलते यह टाला गया है। हालांकि आयोग ने इसकी पुष्टि नहीं की। आयोग के सदस्य तकनीकी एमके जैन ने बताया कि अभी टैरिफ तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह 30 या 31 मार्च को जारी किया जाएगा। नई विद्युत दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें