फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिनों से बंद नैनीसैनी-हिंडन-देहरादून विमान सेवा के इस दिन से शुरू होने के आसार 

Wed, 20 Nov 2019 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • 18 दिनों से बंद नैनीसैनी-हिंडन-देहरादून विमान सेवा के 22 से शुरू होने जताए आसार 
  • हेरिटेज एविएशन के विमान में तकनीकी खराबी के चलते विमान सेवा दो नवंबर से बंद 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीसैनी से हिंडन और देहरादून विमान सेवा के लिए फिर विमान कंपनी ने नई तारीख 22 नवंबर दी है। इधर, तारीख पर तारीख मिलने से यात्री परेशान हैं। मालूम हो कि हेरिटेज एविएशन के नौ सीटर विमान में तकनीकी खराबी आने से हवाई सेवा दो नवंबर से बंद पड़ी है। 

विज्ञापन



सीमांत के नैनीसैनी हवाई पट्टी से शुरू हुई विमान सेवा नौ सीटर विमान में तकनीकी खामी के कारण पिछले 18 दिनों से बंद पड़ी है। इसके चलते यात्रियों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून और हिंडन के लिए टिकट बुक कराकर विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद कर रहे लोगों को बस या टैक्सी से सफर करना पड़ रहा है।

लगातार विमान सेवा के बाधित होने से सीमांत के लोगों में काफी निराशा है। इधर हेरिटेज एविएशन के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से विमान सेवा इस समय बंद की गई है। विमान कंपनी के अधिकारी के अनुसार 22 नवंबर से उड़ान नियमित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें