जहां एक ओर माता के मंदिर में जाकर लोग घंटों पूजा-अर्चना करते हैं, वहीं महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर के सामने ही शनिवार सुबह एक नवजात बच्ची नाली में पड़ी मिली। सुबह घूमने गए डॉक्टर की बच्ची पर नजर पड़ी।
वे उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं सका। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना से सभी लोग हैरान हैं।
शनिवार सुबह घूमने निकले कलक्ट्रेट की ओर निकले कुछ लोगों को एसपी ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर महिषासुर मर्दिनी मंदिर के सामने नाली में एक दिन की नवजात बच्ची पड़ी दिखी। लोगों में शामिल डॉ. शिवा कुड़ियाल ने जब बच्ची का परीक्षण किया, तो उसकी सांसें चल रही थीं।