फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानते हैं! अतिक्रमण में नेता जी का भी शेयर

Sun, 22 Sep 2013 11:28 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण के आरोपों के बीच राजपुर रोड पर निर्माणाधीन पैसिफिक ग्रुप के बहुमंजिला अपार्टमेंट में शहर के एक रसूखदार नेता का नाम जुड़ने के बाद पुलिस दबाव में नजर आ रही है।
विज्ञापन


आदेश के बावजूद यहां काम न रुकने की जानकारी पर हाईकोर्ट ने राजपुर पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस इसका जवाब दाखिल करने की तैयारी कर रही है। दावा किया जा रहा है कि मौके पर निर्माण बंद करवा दिया गया है।

पढें, सरकार को नहीं आपकी चिंता, डॉक्टरों पर मेहरबान

अपार्टमेंट का काम शुरू
देहरादून निवासी वीरेंद्र सिंह पंवार ने हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में बताया था कि पैसिफिक ग्रुप ने मसूरी डायवर्जन के पास स्थित नगर निगम की भूमि का अतिक्रमण कर यहां अपार्टमेंट का काम शुरू किया है।
विज्ञापन


पटवारी ने निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपी
हाईकोर्ट ने राजपुर पुलिस को निर्माण रुकवाने का आदेश दिया था। कुछ दिन पूर्व पंवार ने फिर हाईकोर्ट को बताया कि पुलिस ने निर्माण नहीं रुकवाया है। इस पर हाईकोर्ट ने राजपुर थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर दिया।

पढें, डाकघर में नहीं मिलेंगे टीईटी के फार्म

उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन को जमीन का सीमांकन करने के लिए कहा था। पटवारी ने निरीक्षण कर रिपोर्ट पुलिस को दी, जिसके मुताबिक खसरा नंबर 15 नगर निगम का है, जबकि निर्माण इसके पास के खसरे पर किया जा रहा है।

जमीन कब्जाई गई
उधर, सूत्रों की मानें तो निर्माण के लिए निगम की कुछ जमीन कब्जाई गई है। लेकिन यहां अब भी धड़ल्ले से काम जारी है। सूत्र बताते हैं कि एक बड़े नेता का पैसिफिक ग्रुप में शेयर है।

उसके दबाव में ही पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। हालांकि, एसओ राजपुर अमरजीत सिंह का कहना है कि पूरे अपार्टमेंट का काम रोक दिया गया है। बताया कि कोर्ट में जल्द ही नोटिस का जवाब दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें