मौसम विभाग ने तीन दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बाद के बाद पहाड़ में लगातार बारिश हो रही है। इसके चललते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते हरिद्वार में अलर्ट भी जारी किया गया है। सोमवार की दोपहर जलस्तर बढ़कर 292.25 (समुद्र तल से ऊंचाई) हो गया।
मौसम विभाग ने सोमवार, मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंथूरा ने जिले की सभी 13 राहत चौकियों को हाई अलर्ट घोषित कर दिया था।
सोमवार को मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ा हैं। बाढ़ कंट्रोल रूम के अनुसार सोमवार सुबह का जलस्तर 292.05 था, लेकिन यह दोपहर बाद बढ़कर 292.25 हो गया। गंगा का जलस्तर जहां 290 सामान्य तो वहीं 293 खतरे का निशान माना जाता है।