फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर भतीजे ने चाचा को पीटकर किया अधमरा, बीच रास्ते में छोड़कर भागा

Mon, 24 Jul 2017 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जरा सी बात को लेकर चाचा-भतीजे में इतनी लड़ाई हो गई क‌ि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। भतीजा चाचा पर हावी हो गया और उसने चाचा को लाठी और डंडों से पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन


घायल चाचा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया तो आरोपी भतीजे को चाचा की रिपोर्ट पर राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

जानकारी के मुुताबिक विकासखंड के भेला गांव का मोहन सिंह (72वर्ष) अपने भतीजे अव्वल सिंह (54 वर्ष) के साथ शनिवार दोपहर को अंगोठ गांव से भोज में शामिल होकर वापस भेला आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में हो गई थी कहासुनी

इस दौरान रास्ते में मोहन सिंह और अव्वल सिंह की किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे अव्वल सिंह ने चाचा मोहन पर लाठी और डंडे बरसाने शुरू किए।

राजस्व पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक मार पिटाई करने के बाद अव्वल सिंह गांव आ गया। जबकि मोहन सिंह देर शाम घर पहुंचा। परिजनों को बताने के बाद रविवार को ब्लाक मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया और राजस्व पुलिस ने आरोपी अव्वल सिंह के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी।

जिस पर राजस्व पुलिस ने आरोपी अव्वल सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। वहीं मोहन सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें