नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली रविवार दोपहर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्हें विज्ञान वारिधि की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।
एयरपोर्ट पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत,राज्यपाल डॉ. केके पॉल और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, तीन प्रमुख कैबिनेट मंत्री व 33 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल रहा।
इस दौरान उनके स्वागत में उत्तराखंडी परिधान में छात्राओं ने छोलिया नृत्य भी प्रस्तुत किया। केपीएस ओली विवि में चार घंटे रहेंगे। साथ ही पंतनगर विवि के तमाम शोध केंद्रों का भी भ्रमण करेंगे।