फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंदीगृह की दीवार फांदकर फरार हुई नेपाल की युवती, ऐसे दिया पुलिस को चकमा

Sun, 06 Aug 2023 05:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

शनिवार की देर रात युवती ने साड़ी की रस्सी बनाई और बंदीगृह की दीवार से कूदकर फरार हो गई।  
विज्ञापन
जेल में फरार हुई महिला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ बंदीगृह से एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार युवती फरार हो गई। इससे बाद से ही पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नेपाल की 24 वर्ष की युवती अनुष्का उर्फ आकृति को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत ढाई साल से बंदीगृह में रखा गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात युवती ने साड़ी की रस्सी बनाई और बंदीगृह की दीवार से कूदकर फरार हो गई। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि फरार युवती की ढूंढखोज के लिए टीम गठित की गई हैं।

Roorkee: कांवड़ यात्रा में आई गाजियाबाद की महिला से दुष्कर्म, नशे के इंजेक्शन देकर कई दिनों तक की हैवानियत
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ बंदीगृह से विचाराधीन कैदी के भागने का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व 2019 में एक नाबालिग को भगाने के आरोप में बंद कैदी भी दीवार फांदकर फरार हो गया था। जिसे बाद में पकड़ लिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें