इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि नेपाल और भारत को मित्रता व एकता विरासत में मिली है। दोनों राष्ट्र पूर्ण सद्भाव व संपूर्ण एकता के साथ प्रगति के सोपान चढ़ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्तमान नेपाल सरकार, उप.प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव के नेतृत्व में नेपाल राष्ट्र को उस ऊँचाई पर लेकर जाएगी जहां नेपाल की तीन करोड़ जनसंख्या उसे देखना चाहती है।
इस मौके पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज, पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति. कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल, रजिस्ट्रार प्रवीण पूनिया, पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के प्राचार्य डॉ. डीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
एक सवाल के जवाब में स्वामी रामदेव ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार जो ट्रस्ट बनाएं ,उसमें उन लोगों को प्रमुख स्थान देना चाहिए । जो राम जन्मभूमि के आंदोलन से जुड़े रहे हैं ,जैसे राम जन्मभूमि न्यास और विश्व हिंदू परिषद ने राम जन्मभूमि निर्माण आंदोलन के लिए संघर्ष किया है। ऐसे लोगों को इस ट्रस्ट में प्रमुख स्थान मिलना चाहिए।