फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसी नेपाल भारत मैत्री सेवा बस, 53 सवारियों को रस्सियों के सहारे निकाला गया

Fri, 15 Sep 2023 04:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लालढांग (हरिद्वार)

सार

Nepal Bharat Maitri Seva Bus: नदी में बस के फंसे होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। पुल के ऊपर से रस्सियों की सहायता से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। नदी में पानी और अधिक बढ़ जाने के कारण कुछ यात्रियों को रस्सियों की सहायता से पुल के पिलर में चढ़ाया गया।
विज्ञापन
नदी में फंसी से यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपालगंज से हरिद्वार आ रही नेपाल भारत मैत्री सेवा बस सवेरे चिड़ियापुर के पास कोटावाली नदी को पार करते हुए यही फंस गई। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से यात्रियों की जान पर बन आई। चीख पुकार मचने पर लोगों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ की दी। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह कोटावाली नदी में बस के फंसे होने की सूचना मिलने पर तत्काल श्यामपुर थाना पुलिस पर द्वारा पुल के ऊपर से रस्सियों की सहायता से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। नदी में पानी और अधिक बढ़ जाने के कारण कुछ यात्रियों को रस्सियों की सहायता से पुल के पिलर में चढ़ाया गया।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: बड़े औद्योगिक घरानों के रुझान से धामी सरकार उत्साहित, ITC ने 5000 करोड़ के निवेश का दिया प्रस्ताव

विज्ञापन



करीब एक घंटे बाद सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया गया। रेस्क्यू के लिए लक्सर से एसडीआरएफ टीम भी पहुंची।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें