12 दिन के कोर्स की फीस 14 से 50 हजार
निम की ओर शुरु होने वाले बेसिक और इंटरमीडिएट एमटीबी कोर्स की अवधि 12 दिन की होगी। जिसके लिए 16 से 45 साल तक की उम्र तक के प्रशिक्षु आवेदन कर सकेंगे। निम से मिली जानकारी के अनुसार भारतीयों को इस कोर्स के लिए 14 हजार रुपए और विदेशियों को 50 हजार रुपए फीस देनी होगी। कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
क्या है एमटीबी
एमटीबी को माउंटेन बाइकिंग के नाम से जाना जाता है। यह एक विशेष प्रकार की साइकिल होती है। जिसे खासतौर पर ऑफ रोड़ याने कि पहाड़ी रास्तों, ढलानों जैसे मार्गों पर चलाने के लिए बनाया जाता है। एडवेंचर से भरे इस खेल को लेकर कई तरह के एक्सपीडिशन भी आयोजित होते हैं। निम में शुरु होने वाले बेसिक कोर्स में प्रशिक्षुुओं को एमटीबी की मरम्मत से लेकर संचालन की जानकारी दी जाएगी। वहीं इंटरमीडिएट कोर्स में एक्सपीडिशन कराए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...Haridwar: ढाबे में गैस सिलिंडर फटने से मची अफरा-तफरी, कर्मी के बीड़ी जलाने से हुआ हादसा, चार घायल
निम के पांच प्रशिक्षकों एमटीबी कोर्स का प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिलवाया गया है। कोर्स के शुरु होने क्षेत्र में पर्यटन के साथ साइकिलिंग को बढ़ावा मिलेगा।
- कर्नल अमित बिष्ट, प्रधानाचार्य नेहरु पर्वतारोहण संस्थान।