फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युक्तिबाली और नेहा को दोहरा खिताब

Tue, 19 Nov 2013 07:48 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
युक्तिबाली और नेहा ने पंचायत युवा क्रीडा एवं खेल अभियान(पायका) के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में दोहरा खिताब हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं रायपुर ब्लॉक प्रतियोगिता में अव्वल रहा।
विज्ञापन


पायका के तहत शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित बैडमिंटन एकल वर्ग का खिताब नीरू राणा ने जीता।

रायपुर की नेहा अव्वल
फाइनल मैच में नीरू ने कात्यायनी को 21-10, 21-11 से हराया। युगल वर्ग में रायपुर की नेहा व युक्तिबाली की जोड़ी ने डोईवाला की शालू व शालिनी को 31-11 से शिकस्त देकर खिताब जीता। बैडमिंटन टीम गेम के एकल वर्ग में रायपुर की नेहा ने डोईवाला की पूनम को 31-19 से हराया।

युगल वर्ग में रायपुर की नेहा व युक्तिबाली की जोड़ी ने डोईवाला की शालू व शालिनी को 31-11 से हराकर टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। इससे पहले विधायक राजकुमार ने प्रतियोगिता का उद् घाटन किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी शक्ति सिंह, चतर सिंह नेगी, पीसी सती, दिनेश सिंह, प्रमोद पांडे, यूसी कापड़ी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें