फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नीट यूजी काउंसलिंग...विवि ने आवंटित कीं एमबीबीएस-बीडीएस की सीटें, जानें कहां क्या स्थिति

Mon, 21 Oct 2024 03:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की स्टेट कोटे की सभी 84 सीटें आवंटित की गई हैं। वहीं, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की 11 सीटें एनआरआई कोटे के लिए छोड़कर बाकी आवंटित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में दो दिन देरी से नीट यूजी काउंसलिंग के तहत तीसरे चरण का एमबीबीएस, बीडीएस सीट आवंटन कर दिया गया है। अमर उजाला ने रविवार को काउंसलिंग अटकने की खबर प्रकाशित की थी।

एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया कि बैठक के बाद तय हुआ है कि हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की स्टेट कोटे की सभी 84 सीटें आवंटित की गई हैं। वहीं, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की 11 सीटें एनआरआई कोटे के लिए छोड़कर बाकी आवंटित कर दी गई हैं।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि कुल 1800 छात्र पंजीकृत थे। एमबीबीएस और बीडीएस की 289 सीटें आवंटित की गई हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कटऑफ सामान्य की 630, ओबीसी की 623, एससी की 477 और एसटी की 480 अंक रही है। निजी मेडिकल कॉलेजों में कटऑफ सामान्य की 333, ओबीसी की 238, एससी की 149, ऑल इंडिया कोटा की 333 अंक रही है। देर शाम सीटें आवंटित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: बड़ी खबर...पंचायत चुनाव इस साल नहीं होंगे, कार्यकाल भी नहीं बढ़ेगा, सीएम ने 20 तक मांगी थी रिपोर्ट

आपको बता दें कि सीट आवंटन शुक्रवार को करना था लेकिन हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का शुल्क और एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की सीटों के बदलाव की वजह से यह काउंसलिंग लटक गई थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को ही विवि ने सीटें आवंटित कर दीं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें