फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पेपक लीक: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, उत्तराखंड में नए कानून से होगी सख्त कार्रवाई, युवाओं से की ये अपील

Tue, 12 May 2026 08:58 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पिछली परीक्षाओं में धांधली को देखते हुए, सरकार ने पहले ही परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान करने वाले कानून को लागू किया था। लिहाजा इस बार जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे नए कानूनों के अनुसार सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में पेपर लीक प्रकरण को गंभीर मानते हुए इसकी सीबीआई जांच को जरूरी और स्वागत योग्य कदम बताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी युवाओं से सरकार पर भरोसा रखने की अपील की। शीघ्र दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


भट्ट ने विपक्ष पर निशाना साधा कि हमें वो नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं, जिनके शासन में हर नियुक्ति पर्चे खर्चे पर होती थी। पेपर लीक पर परीक्षा रद्द का आदेश भी न्यायालय से आता था। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में कथित पेपर लीक पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा रद्द कर दी है।

साथ ही मामले की व्यापक जांच के लिए इसे सीबीआई को सौंप दिया है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और छात्र हित में यह निर्णय लिया गया हैं। यह फैसला छात्रों के हित में लिया गया है और जल्द ही एक सप्ताह में दोबारा परीक्षा की कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन


नर्सिंग एकता मंच का हल्ला बोल: वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर मुख्य मार्ग किया जाम, कई की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन


पिछली परीक्षाओं में धांधली को देखते हुए, सरकार ने पहले ही परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान करने वाले कानून को लागू किया था। लिहाजा इस बार जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे नए कानूनों के अनुसार सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकरण की जांच में सामने आने वाली गड़बड़ियों और त्रुटियों को हमेशा के लिए दूर कर नकल प्रूफ परीक्षा तंत्र सुनिश्चित कराई जाएगी।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह धैर्य रखे क्योंकि हमारी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कोई कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी। पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया पर चोट करने वालों को भी करारा सबक सिखाएगी। विपक्ष और विशेषकर कांग्रेस के नेताओं से इस मुद्दे पर युवाओं को बरगलाने से बाज आने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें