फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2020 Result: उत्तराखंड में चिराग मित्तल ने पाए सबसे ज्यादा अंक

Mon, 19 Oct 2020 09:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • चिराग ने पाए 683 अंक,देर रात तक वेबसाइट हैंग होने की वजह से नहीं खुल पाए पूरे नतीजे
  • खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड में सबसे ऊपर थे चिराग मित्तल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के नतीजे तो जारी हो गए लेकिन वेबसाइट हैंग होने की वजह से उम्मीदवार रिजल्ट नहीं देख पाए। थोड़ी-थोड़ी देर के लिए वेबसाइट खुलती रही और बंद होती रही। खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड में चिराग मित्तल ने 683 अंक हासिल किए। उज्जवल ने ऑल इंडिया 490वीं रैंक हासिल की है। वहीं, देहरादून के उज्जवल चौधरी ने 680 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार को नीट के नतीजे जारी कर दिए। नतीजे तो जारी हो गए लेकिन वेबसाइट हैंग हो गई। छात्र बार-बार वेबसाइट देखते रहे लेकिन रिजल्ट नहीं खुल पाया। देर रात वेबसाइट अटक-अटक कर चलनी शुरू हुई।


खबर लिखे जाने तक रंजन कुमार शर्मा ने 649, अवीशा गहलोत ने 626, शंकर सैनी ने 618, मीनाक्षी ने 610 अंक, रितिका वर्मा ने 604, तमन्ना मंसूरी ने 602 अंक, साक्षी ने 570 अंक, वर्तिका और शानू मलिक ने 566, मोहित पाल ने 526 अंक हासिल किए थे। नतीजे जारी होने का सिलसिला देर रात तक जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उज्ज्वल ने लॉकडाउन के वक्त का किया बेहतर इस्तेमाल 

मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट में उत्तराखंड में अब तक सर्वाधिक (680) अंक हासिल करने वाले उज्ज्वल चौधरी ने कोरोना लॉकडाउन के समय का बेहतर इस्तेमाल किया है। इसका नतीजा मिलने के बाद वह बेहद उत्साहित हैं। 

सहस्रधारा आईटी पार्क के निकट स्थित दून डिवाइन निवासी उज्ज्वल चौधरी के पिता रामपाल चौधरी बिजनेसमैन हैं। उनकी मां गीता चौधरी संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका हैं। उज्ज्वल ने 10 सीजीपीए के साथ 10वीं पास करने के बाद गत वर्ष 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की थी। पिछले साल भी नीट दी थी लेकिन अच्छे अंक नहीं मिल पाए थे। इस साल उज्ज्वल ने जी जान से तैयारी शुरू की।

उन्होंने बताया कि इस बीच कोरोना की वजह से लॉकडाउन लग गया, जिसकी वजह से प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ रही थी। उज्ज्वल ने इसे अवसर के तौर पर लिया। अपनी तैयारी को और पुख्ता किया, जिसका नतीजा अब सामने है। उनकी बड़ी बहन तेजस्वी चौधरी ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है।

वह और उनके मौसेरे भाई-बहन उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके शिक्षक विपिन बलूनी ने बताया कि उज्ज्वल लगातार पढ़ाई के साथ ही टेस्ट सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करते आ रहे थे। उन्होंने बताया कि वह एम्स दिल्ली से पढ़ाई करना चाहते हैं।   

तैयारी में एनसीईआरटी है बेहतर
उज्ज्वल चौधरी ने बताया कि एनसीईआरटी से तैयारी करना इस प्रवेश परीक्षा में सबसे बेहतर है। उन्होंने बायोलॉजी और केमिस्ट्री की पूरी तैयारी एनसीईआरटी से की। फिजिक्स को नियमित पढ़ते रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें