फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेड का पैकेट खोला तो उसमें निकली ऐसी चीज, चौंक गए सब

Thu, 22 Jun 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
needle found in bread - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एक व्यक्ति दुकान से एक ब्रेड का पैकेट खरीदकर लाया। उनके डेढ़ साल के बेटे ने जब ब्रेड खाया तो वह रोने लगा। उसे शक हुआ, जब उसने ब्रेड को देखा तो उसे देखकर सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन

 
एमबीपीजी कॉलेज में कार्यरत दीपक चंद्र धौलाखेड़ी ने बताया कि उन्होंने 21 जून की सुबह हिम्मतपुर में पड़ोस की एक दुकान से मि. पैपर ब्रांड की ब्रेड खरीदी। जब डेढ़ साल के बेटे तन्मय ने उस ब्रेड को खाया तो वह अचानक रोने लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

ब्रेड में सुई देखकर घबराए

needle found in bread - फोटो : amarujala
बार-बार हाथ झटकने से पत्नी को शक हुआ। उन्होंने देखा तो अंगुली में कुछ चुभने का निशान था। बेटे के हाथ से ब्रेड लेकर देखी तो वह दंग रह गईं, दो ब्रेड में सुई घुसी हुई थी।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पति को दी। दीपक ब्रेड लेकर दुकान पर पहुंचे तो दुकान स्वामी ने ब्रेड पैक होने का हवाला दिया। दीपक ने बताया कि वह ब्रेड के पैकेट पर अंकित ग्राहक शिकायत और कंपनी फोन नंबर पर भी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें