फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: सिलक्यारा में एनडीआरएफ या एसडीआरएफ की होगी तैनाती, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिखा गया पत्र

Sun, 28 Jan 2024 03:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है, जिसमें निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में एनडीआरएफ या एसडीआरएफ की तैनाती किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन
सिलक्यारा सुरंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में एनडीआरएफ या एसडीआरएफ की तैनाती हो सकती है। कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। एनएचआईडीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन


पिछले साल 12 नवंबर को भूस्खलन के चलते 41 मजदूरों के फंसने से सुरंग सुर्खियों रही थी। हाल में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने करीब दो माह बाद एनएचआईडीसीएल को हादसे के बाद से बंद सुरंग निर्माण को शुरू करने की अनुमति दी है।

सिलक्यारा मुहाने के पास आए मलबे को हटाने की योजना
इसके बाद एनएचआईडीसीएल ने निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पहले सुरक्षा पुख्ता करने के साथ सुरंग में जमा पानी को डी-वाटरिंग करने और सिलक्यारा मुहाने के पास आए मलबे को हटाने की योजना बनाई जा रही है। शनिवार को सुरंग के पोलगांव बड़कोट छोर से डी-वाटरिंग चालू कर दी गई है।
विज्ञापन


यहां पहले भी सुरक्षा को लेकर यह काम किया जा रहा था। लेकिन, अब निर्माण शुरू करने के लिए यह काम तेजी से किया जा रहा है। हालांकि सिलक्यारा वाले छोर पर भूस्खलन के दौरान आए मलबे से डी-वाटरिंग चालू नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि डी-वाटरिंग तो रेस्क्यू के लिए डाले गए पाइपों से अंदर घुसकर चालू की जाएगी, लेकिन इसमें अभी समय लग सकता है।

ये भी पढ़ें...कातिल बेटा:  इंटरनेट पर अधूरा ज्ञान लेकर गलतफहमी पाल बैठा...मां पर किया शक, फिर बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल का कहना है कि सुरक्षा के लिए यहां एनडीआरएफ या एसडीआरएफ की एक टीम तैनात करने की योजना है। इसके लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। हालांकि उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें