वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी ने लंबे समय से चल रही चुनाव लड़ने की अटकलों को मंगलवार को विराम दे दिया। तिवारी की ओर से बयान जारी कर चुनाव न लड़ने की बात कही गई है।
पढ़ें, तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
उत्तराखंड कांग्रेस के रवैये से नाराज तिवारी एक नए राजनैतिक विकल्प का खाका भी पेश कर जल्द फैसला लेने की बात कही है।
तिवारी ने भले ही चुनाव न लड़कर कांग्रेस की मुसीबतें कम की हैं लेकिन अपने समर्थकों से लोकसभा चुनाव में अपने विवेक से निर्णय लेते हुए विकास के लिए समर्पित और जनता के लिए आसानी से उपलब्ध होने वाले उम्मीदवारों को वोट देने की अपील कर नया विवाद खड़ा कर दिया है।
जल्द बताएंगे जनता को विकल्प
तिवारी उत्तराखंड की जनता को ही हाईकमान बता आत्म सम्मान के लिए फैसला लेने को कहा है। उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चुनाव लड़ने का फैसला समर्थकों के कहने पर ही लिया गया था।
पढ़ें, नेताजी नहीं कर पा रहे हेलिकॉप्टर से प्रचार
मैं चुनाव लड़ता तो वह सब नहीं दे पाता जो उत्तराखंड को देना चाहता हूं। आप हत्तोसाहित नहीं अपने लोगों को तैयार करने में जुट जाएं।
पढ़ें, तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
एनडी ने कहा कि मैं शीघ्र ही एक स्थायी, सार्थक तथा समय सापेक्ष कांग्रेसी विचारधारा दूंगा जिसके साथ आप उत्तराखंड के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकेंगे।
उत्तराखंड की जनता से की अपील
तिवारी ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर ही नहीं पूरे उत्तराखंड की जनता से अपील की है कि लोकसभा चुनावों में वोट उसी को दें जो समर्पित और जनता की समस्याओं के लिए आसानी से उपलब्ध होने वाला हो।
पढ़ें, 18 साल बाद एनडी फिर करेंगे कांग्रेस की नाक में दम
कहा कि आप जिस तंत्र से परेशान हैं उसी के सुधार का तरीका आपको देने की योजना से अवगत कराऊंगा। कुछ समय जरूर लगेगा कुछ परेशानियां आएंगी।
कांग्रेस से आहत, मुलायम का जताया आभार
तिवारी इस बात से बेहद आहत हैं कि जिस संगठन के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से लगाया उसने परेशानी केदौर में एक बार भी हाल जानने की कोशिश नहीं की।
पढ़ें, तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस संगठन के जिम्मेदार लोग प्रदेश एवं पार्टी हाईकमान को उनके बारे में गुमराह करने का कार्य करते रहे। तिवारी ने मुलायम सिंह का भी आभार जताया है जिन्होंने ऐसे समय उनका साथ दिया है।
इनका है कहना
तिवारी जी वरिष्ठ नेता हैं उनका चुनाव न लड़ने का फैसला सार्थक सोच है। इसका कांग्रेस पार्टी सम्मान करती है।
-राजीव शुक्ला, प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड कांग्रेस