फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों? सबके सामने फफककर रो पड़े एनडी तिवारी

Fri, 16 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किट हाउस हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के आने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ में प्रदेश का कोई कद्दावर राजनेता नहीं था। यहां गांव के युवक, महिलाएं और लाठी के बल पर चलने वाले बूढ़े थे।
विज्ञापन


अपनों से मिलने के बाद विकास पुरुष की आंखों से बरबस आंसू छलक पड़े। लोगों की जुबां पर एक ही शब्द था कि उत्तराखंड के लोग आज भी इनके मुरीद हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्मदिन 18 अक्तूबर को है। विकास पुरुष के जन्मदिन को भव्य रूप से मनाने के लिए ग्राम प्रधान मुकुल बल्यूटिया ने कई प्रदेशों के राजनेताओं को आमंत्रित किया है। जन्मदिन से पहले हल्द्वानी के लोग पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पत्नी उज्जवला शर्मा को शुक्रवार की शाम लेकर सर्किट हाउस में आए।
विज्ञापन

यूपी के सीएम आएंगे, सुरक्षा की तैयारी पूरी

सर्किट हाउस में आने की खबर मिलने पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। यहां मुलाकात करने वालों का कोई काम नहीं था लेकिन निस्वार्थ भाव से एक झलक पाने के लिए बूढ़े और जवानों में विशेष आतुरता थी।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नारायण तिवारी के जन्मदिन में शरीक होने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आएंगे। जिला पुलिस के पास अखिलेश यादव का कार्यक्रम आ गया है। अभी उत्तराखंड के सीएम का कार्यक्रम नहीं आया है। कोतवाल आरएस मेहता का कहना है कि वीवीआईपी के आगमन को लेकर रिहर्सल और यातायात व्यवस्था की अन्य तैयारियां चल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें