प्रत्येक कॉलेज में मिलेंगी 50 सीटें
एनसीटीई की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आईटीईपी के लिए एक यूनिट 50 सीटों की होगी। बीएड-एमएड वाले संस्थान को इस कोर्स के लिए 500 वर्ग मीटर भूमि और 400 वर्ग मीटर बिल्डिंग तैयार करनी होगी। किसी नए संस्थान को यह कोर्स संचालित करने के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे कोर्स के साथ यह कोर्स मिलेगा।
इसके लिए उन्हें कम से कम 3000 वर्ग मीटर भूमि खरीदनी होगी। यह मानक केवल 50 सीटों के लिए है। एक कॉलेज इससे अधिक सीटें भी ले सकता है, जिसके हिसाब से भूमि और इमारत की सीमा बढ़ जाएगी।
12वीं में 50 प्रतिशत अंक जरूरी
आईटीईपी में दाखिले के लिए छात्र के 12वीं में 50 प्रतिशत अंकों के आधार पर दाखिला मिलेगा। आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए यह क्राइटेरिया कम होगा। छात्र को यह कोर्स अधिकतम छह वर्ष में पूरा करना होगा।
नोट: आप इस खबर के बारे में और क्या जानना चाहते हैं? हमारे फेसबुक पेज
https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/ पर या फेसबुक पर खबर में भी कमेंट करके पूछ सकते हैं।