फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में चलाए गए सफाई अभियान में शामिल होने वाले एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। कैडेट्स ने स्कूल परिसर के आसपास पड़े कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरएन असवाल ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि घर के आसपास स्वच्छता रख कर हम भारत को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर अरविंद नेगी, प्रथम अंडर ऑफिसर सुमित कुमार, अंडर ऑफिसर चेतन, कल्पना चौहान, सार्जेंट रितिका, लांस कारपोरल अदीति, कारपोरल सपना, कैडेट ईशा, रिया, मानसी, अन्नू, सचिन, मनोज थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीडीओ, एसपी देहात ने किया निरीक्षण
विकासनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत और एसपी देहात पदमेंद्र डोभाल ने पछवादून के ब्लॉकों में चल रही मतगणना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बिना पास के किसी को भी मतगणना स्थल पर प्रवेश न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों से भी मतगणना संबंधित जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें