फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन के भाई ने किया नवाज का एक खुलासा

Sat, 16 May 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए शनिवार को शमास नवाब सिद्दकी मुंबई से रवाना होंगे। शमास ने बताया कि भाई अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी जब पहली बार कान फिल्म समारोह में गए थे तो उन्हें किसी डिजाइनर ने कपड़ों के लिए नहीं पूछा था।
विज्ञापन


हालांकि बाकी के दो बार बहुत डिजाइनर आए, लेकिन नवाज के भाई होने के नाते पहली बार में ही उनके पास ड्रेस डिजाइनर्स की भीड़ लगी रही लेकिन उन्होंने खुद डिजाइन करा हुआ सूट तैयार कराया।

नवाज के लिए भी डिजाइन करते हैं ड्रेस
बताया कि अक्सर नवाज के लिए भी वह ड्रेस डिजाइन कर लेते हैं। यह उनका शौक है। बताया कि 21 मई को उनकी शॉट फिल्म ‘मियां कल आना’ फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


नवाज फिल्म का प्रोड्यूसर है। फिल्म बजरंगी भाईजान में व्यवस्तता के चलते नवाज साथ नहीं चल रहा है, लेकिन उन्होंने टिप्स जरूर दे दिए। शमास को बता दिया कि वहां जाकर अपना नेटवर्क बनाए। यही नहीं क्या खाए, यह भी बता दिया है। शुभकामनाएं भी दी हैं।

102 देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी
नवाज ने बताया कि इस फेस्टिवल में कुल 102 देशों की फिल्में दिखाई जाएंगीं। इनमें शॉर्ट फिल्म की कैटेगिरी में भारत से दो फिल्में हैं। फिल्में महिलाओं को समाज में बिना गलती के जो परेशानियों झेलनी पड़ती हैं, उस विषय को लेकर बनाई गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें