फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन के इस कदम से घरवाले हुए नाराज

Sun, 23 Nov 2014 02:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सारे काम छोड़कर अपने भतीजी और भतीजे के लिए देहरादून पहुंच गए। इतना ही नहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बिना बताए घर आने पर घरों वालों से डांट-फटकार भी मिली।
विज्ञापन


नवाज अपने भतीजे और भतीजी से बेहद प्यार करते हैं। इसकी झलक उन्होंने शुक्रवार को अपनी दो घंटे की दून यात्रा में दिखाई। यहां पहुंचने के बाद नवाज पहले बच्चों का स्कूल देखने गए। पूरा जायजा लेने और स्कूल स्टाफ से बातचीत के बाद संतुष्ट दिखे नवाज घर वालों से मिलकर मुंबई लौट गए।

घर वालों ने बताया कि नवाज को शिकायत मिल रही थी कि भाई अलमास अपने बच्चों अरजान और शम्सा नवाब को अच्छे स्कूल में नहीं पढ़ा रहे हैं। इस पर घर पहुंचे नवाज बिना रुके छोटे भाई अलमासुद्दीन को लेकर सीधे डालनवाला स्थित द इंडियन कैंब्रिज स्कूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बड़े आदमी को हर कोई बोलता रिश्तेदार'

नवाज के पहुंचते ही बच्चों ने उन्हें घेर लिया। शिक्षकों ने वेलकम किया। नवाज ने स्कूल डायरेक्टर सैय्यद मोहम्मद यासिर, प्रेसिडेंट रमेश भाटिया और प्रिंसिपल रचना श्रीवास्तव के साथ स्कूल देखा और हर व्यवस्था खुद चेक की।

ताऊ को स्कूल में देख छठी में पढ़ने वाली भतीजी शम्सा कक्षा एक में पढ़ने वाले भाई अरजान के साथ खुशी से उछल पड़ी। दौड़कर मैडम के पास पहुंची शम्सा ने कहा, देखो मेरे बड़े पापा स्कूल आए हैं।

मैडम को यकीन नहीं हुआ और बोल पड़ीं कि चलो-चलो बड़े आदमी को हर कोई रिश्तेदार बताता है। मगर जैसे ही नवाज ने शम्सा को बुलाकर गले से लगाया और मैडम से उसकी प्रोग्रेस पूछी तो वह हैरान रह गईं। स्कूल में बच्चों ने नवाज के साथ फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ लिए।

खाई फेवरेट बिरयानी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बिना बताए घर आने पर घरों वालों से फटकार भी मिली। स्कूल घूमने के दौरान घर पर बहन और भाभी ने उनकी फेवरेट बिरयानी और सब्जी तैयार कर दी। पसंदीदा खाने का लुत्फ उठाने के बाद नवाज अलमास के साथ एयरपोर्ट रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें