फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज पहुंचे नौसेना के रियर एडमिरल राणा

Thu, 03 Oct 2013 05:36 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
नौसेना के रियर एडमिरल ओम प्रकाश सिंह राणा ने कहा कि आतंकवाद देश के लिए गंभीर विषय है। इससे निपटने के लिए जल, थल और वायु सेना मिलकर आधुनिक तकनीकी के हथियारों से सुरक्षा घेरा बनाए हुए है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यहां पीजी कॉलेज में भारतीय नौसेना एवं रोजगार की असीम संभावनाएं विषय पर करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य वक्ता रियर एडमिरल राणा ने छात्र-छात्राओं को नौसेना में करियर संवारने के लिए प्रेरित किया।

छात्र-छात्राओं ने एडमिरल से पूछे सवाल
उन्होंने बताया कि 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद के अभ्यर्थी नौसेना में सर्वोच्च पद तक पहुंच सकते हैं। काउंसलिंग के दौरान छात्र-छात्राओं ने एडमिरल से कई प्रश्न भी पूछे। जिसका उन्होंने एक-एक कर जवाब दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौसेना ने हाल की आपदा में राहत कार्य में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग) में मेडिकल कैंप लगाया गया। जहां 14 विशेषज्ञ चिकित्सक तीन माह से प्रभावितों को स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं।

इससे पूर्व एनसीसी कैडेटस ने उनका गार्ड आफ ऑनर देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. डीसी नैनवाल, डा. वीसी शाह, डा. वीएन खाली आदि मौजूद थे। संचालन डा. एलएम पांडेय और अनुमिता अग्रवाल ने किया।

राणा को भेंट की 1978 की उनकी तस्वीर
नौसेना के रियर एडमिरल ओमप्रकाश सिंह राणा ने 1978 में पीजी कॉलेज गोपेश्वर से एमएससी किया था। पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए राणा ने कहा कि इस कॉलेज ने ही उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने महाविद्यालय में अध्ययन कर चुके कई ऐसे छात्रों के नाम भी गिनाए जो वर्तमान में भारतीय सेना, विज्ञान और सामाजिक कार्यों में देश और दुनिया में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने मरणोपरांत कीर्ति सम्मान से सम्मानित डा. वीरेंद्र पुरोहित को भी याद किया। पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. डीसी नैनवाल ने एडमिरल को उनकी वर्ष 1978 की तत्कालीन तस्वीर भी भेंट की। प्राचार्य ने बताया कि राणा कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रतिनिधित्व करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें