फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: नवोदय विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए 60 फीसदी सीटें होंगी आरक्षित

Tue, 17 Sep 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में 60 फीसदी सीटें राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित होंगी। इन सीटों पर राजकीय प्राथमिक विद्यालयों से कक्षा तीन, चार और पांचवीं पास कर निकलने वाले बच्चों के दाखिले होंगे।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि जिन बच्चों को लाभान्वित करने के लिए इन विद्यालयों का निर्माण किया गया उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया। यही वजह है कि अब इस नियम को लागू किया गया है। विधानसभा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में छात्र अनुपात में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

देखने में आया है कि दुर्गम विद्यालयों में छात्र अधिक हैं, लेकिन इस अनुपात में शिक्षक नहीं हैं। वहीं कुछ विद्यालयों में शिक्षक हैं तो छात्र कम हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विभागीय अधिकारी सख्ती के साथ दो सप्ताह के भीतर छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों का होगा समायोजन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपद में ऐसा किया गया है। अन्य जनपदों में भी इस व्यवस्था को लागू किया जाए। शिक्षा मंत्री ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी के दस शिक्षकों की तैनाती का प्रावधान है। विभिन्न स्कूलों में इसके पद भी स्वीकृत हैं, लेकिन इन विद्यालयों में भी कुछ में छात्र कम तो शिक्षक अधिक हैं। इन स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। 

हर ब्लॉक में पांच मॉडल विद्यालयों पर होगा काम 
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि हर विकासखंड में पांच मॉडल विद्यालय होंगे। जिसमें दो माध्यमिक, दो बेसिक और एक जूनियर हाईस्कूल होगा। मंत्री ने कहा कि इसके लिए समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
 
बता दें कि प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में भी हर विकासखंड में पांच मॉडल विद्यालय बनाए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती एवं अन्य पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था नहीं हो पायी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें