फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे प्रोजेक्ट में विदेशी कंपनियों पर रहेगी आयकर विभाग की नजर, वित्तीय पैमानों की होगी जांच

Tue, 17 Sep 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आयकर विभाग नमामि गंगे अभियान में लगी विदेशी कंपनियों की जांच करेगा। इसके तहत आयकर की अंतरराष्ट्रीय कर शाखा ने सभी विभागों से जानकारी तलब की है। इस जानकारी के हिसाब से टैक्स चोरी सहित विदेशी कंपनियों के उत्तराखंड में काम करने के वित्तीय पैमानों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


स्वच्छ और अविरल गंगा के लिए देश के पांच राज्यों में नमामि गंगे प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके तहत गंगा की सफाई से लेकर इसे अविरल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। इसमें पौधरोपण से लेकर सीवेज ट्रीटमेंट तक का काम शामिल है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट में कई विदेशी कंपनियों के भी काम करने की सूचना है।

विज्ञापन

इस सूचना के तहत आयकर विभाग यह जांच कर रहा है कि क्या कंपनियां उस देश से हुई संधि और भारत में कर मानकों का पालन कर रही हैं? इसके लिए टीएचडीसी, पेयजल निगम, पर्यटन विभाग से नमामि गंगे में काम कर रही कंपनियों की जानकारी मांगी गई है।

कई विभागों ने जानकारी भेज भी दी है। आयकर अधिकारी इसमें यह देख रहे हैं कि उन कंपनियों को आयकर विभाग से सर्टिफिकेट जारी हुआ है या नहीं? कंपनियों का टीडीएस सही तरीके से कट रहा है या नहीं? कंपनियां भारत के कर नियमों का अनुपालन कर रही हैं या नहीं? विदेशी कंपनियों ने भारत और अपने देश के बीच हुई व्यापार संधि का पालन किया है या नहीं? यह जांच हर राज्य में आयकर विभाग की स्थानीय इंटरनेशनल टैक्स टीमें कर रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें