I
Iउत्तराखंड जवाहर नवोदय एलुमनाई एसोसिएशन का बृहस्पतिवार को गठन होने के साथ सालभर के कार्यक्रमाें की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पूर्व छात्रों ने फैसला लिया कि मददगार छात्रों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।I
Iकार्यकारिणी में सत्यदीप शाह को अध्यक्ष, रमेश सिंह रावत व हरीश चौहान को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अचला असवाल और विकास रिन्वी को सचिव, अरुण सैनी को कोषाध्यक्ष, विक्रम ठाकुर को मीडिया प्रभारी, रश्मि रावत और आकाश जोशी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बताया कि अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पूर्व छात्रों के संगठन का गठन किया गया है। संगठन नवोदय में अध्ययनरत छात्रों को कॅरिअर गाइडेंस, व्यवसायों आदि में रोजगार प्रदान करने में मदद करेगा।I