फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस बेटे का मॉडल NCERT में शामिल, हुनर देख सीएम शिवराज ने दी शाबासी

Wed, 22 Nov 2017 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
naveen with CM Shivraj Singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के इस होनाहर बेटे का मॉडल एनसीईआरटी में शामिल किया गया है। हुनर सीएम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस होनहार को शाबासी दी।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज लमगड़ा के बाल वैज्ञानिक नवीन नगरकोटी ने भोपाल में हुई जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल अस्थमा जांच यंत्र का प्रदर्शन किया।
एनसीईआरटी दिल्ली ने नवीन द्वारा बनाए गए अस्थमा जांच यंत्र के संपूर्ण आलेख को अपनी पुस्तक में प्रकाशित किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवीन के अस्थमा जांच यंत्र मॉडल की सराहना की। उन्होंने नवीन नगरकोटी और उनके मार्गदर्शक विनोद कुमार राठौर को प्रशस्त्रि पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मार्गदर्शक शिक्षक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि 10 से 16 नवंबर तक आयोजित प्रदर्शनी में देश के 150 बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों का प्रदर्शन किया। एनसीईआरटी दिल्ली ने 150 में से 16 प्रदशों के आलेख अपनी पुस्तक में छापे हैं।
विज्ञापन

अस्थमा जांच यंत्र से बहुत कम समय में की जा सकती है कई लोगों की जांच

दमा
इनमें नवीन नगरकोटी द्वारा बनाए गए अस्थमा जांच यंत्र का संपूर्ण आलेख मुद्रित किया गया है। अस्थमा जांच यंत्र से बहुत कम समय में कई लोगों की जांच की जा सकती है। यदि शुरुआती अवस्था में अस्थमा की पहचान हो जाए तो उसका उपचार करना आसान हो जाता है। यंत्र को बनाने में एक रबर पाइप, एक कीप, एक

मोटर, एक छोटा पंखा, एक डिजी मीटर का प्रयोग किया गया है। नवीन नगरकोटी के पिता किसान और माता गृहणी हैं। नवीन ने उपलब्धि का श्रेय मार्गदर्शक शिक्षक विनोद कुमार राठौर, माता, पिता, प्रधानाचार्य को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें