फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब, यूनाइटेड एफसी, मैनोराइट ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जाॅर्ज काॅलेज में आयोजित 52वें द सेंट जाॅर्ज काॅलेज हेरिटेज कप (जैकी) इंविटेशनल फुटबाल टूर्नामेंट के सातवें दिन चार मैच खेले गए। इसमें नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब, यूनाइटेड एफसी, मैनोराइट ने मुकाबले जीते।
विज्ञापन




पहले मैच में नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब ने क्यारकुली स्पोर्ट्स क्लब को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में मसूरी यूनाइटेड फुटबाल क्लब ने शिवा स्पोर्ट्स क्लब को 5-0 से हराया। तीसरे मैच में मैनोराइट ने मसूरी बॉयज क्लब को 3-0 से शिकस्त दी। चौथे मैच में वायनबर्ग एलन स्कूल (ए) ने सेंट जाॅर्ज काॅलेज (बी) को 3-0 से हराया। टूर्नामेंट में पुष्कर सिंह गुसाईं, दीपक रावत, प्रशांत बिष्ट, मिलन क्षेत्री व अभिरूचि गुरुंग ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, भवनेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें