फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवती 16 जून को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। युवती की मां ने इस मामले में तहरीर दी थी। बुधवार को गुमशुदगी दर्ज की गई है। कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।



Iदुकानदार का पैसों से भरा बैग चोरी
I

पटेल नगर थानाक्षेत्र स्थित निरंजनपुर मंडी में यूटीलिटी में रखा दुकानदार का पैसों से भरा बैग चोरी हो गया। पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कपनोल उत्तरकाशी निवासी पवन राणा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अगस्त को वे काश्तकारों के टमाटर लेकर निरंजपुर मंडी आए थे। टमाटर बेचने के बाद वह खाली कैरेट गाड़ी में लोड कर रहे थे, इस दौरान किसी ने गाड़ी में रखा पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया। पीड़ित की ओर से कितनी धनराशि थी, इस संबंध में नहीं बताया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iऑफिस की पार्किंग में खड़ी स्कूटी चोरी
I



पटेल नगर थानाक्षेत्र सहारनपुर रोड स्थित ट्रू वैल्यू के कार्यालय की पार्किंग से एक कर्मचारी की स्कूटी चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि ब्राह्मणवाला निवासी मुकेश कुमार नाम के युवक ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। बताया कि चार अगस्त को उनकी स्कूटी ऑफिस की पार्किंग में खड़ी थी। इस दौरान किसी ने चोरी कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें