फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में जनजातियों का स्वाभिमान हमेशा ऊंचा रहा : प्रमोद राउत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराष्ट्रीय जनजाति प्रमुख ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी का किया भ्रमणI
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय जनजाति प्रमुख प्रमोद राउत ने बुधवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा दी जा रही है। अनुशासन और स्वच्छता पर उन्होंने संतोष जताया।

राष्ट्रीय जनजाति प्रमुख कहा कि देश में जनजातियों का स्वाभिमान हमेशा ऊंचा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद भी किया। छात्राें से आह्वान किया कि वे शिक्षित होकर भविष्य में जनजाति समाज को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में योगदान दें। विद्यार्थी परिषद के माध्यम से प्रतिभावान छात्रों को एकलव्य विद्यालय में पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन




विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहा है कि एकलव्य आदर्श विद्यालय जनजातीय समुदाय के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहे हैं। इन विद्यालयों से पढ़ने वाले छात्र देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रधानाचार्य डाॅ. सुधा पैन्यूली ने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री विक्रम परस्वाण, प्रांत जनजातीय प्रमुख सागर तोमर, प्रांत सह संयोजक नितिन चौहान, छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, महासचिव प्रियांशु चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें