फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बसंत पंचमी पर छात्रों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कालोनी डाकपत्थर में सरस्वती पूजन के साथ सुंदरकांड का पाठ और यज्ञ किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुसइया प्रसाद जखमोला, प्रबंधक भारत चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कालिका प्रसाद थपलियाल, कमलेश सिलोड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आवासीय विद्यालय मांडूवाला में बसंत पंचमी पर मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यस्तरीय महिला उद्यमिता परिषद उत्तराखंड की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि मां ममता का रूप है। मां के बगैर बच्चे का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। प्रधानाचार्य राकेश मैंदोला मौजूद रहे।



वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के बीएड विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल ने किया। बीएड एवं योग विभाग के समन्वयक प्रो. आरएस गंगवार ने बसंत पंचमी का महत्व बताया। कहा कि बसंत पंचमी से हमें जीवन में सकारात्मक विचारों को ग्रहण करने की सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर विभागाध्यक्षा डॉ. रुचि बहुखंडी मौजूद रहीं। वहीं, महावीर प्रसाद जैन सरस्वती शिशु मंदिर विकासनगर में यज्ञ किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अथिति के रूप में शिशु मंदिर के पुरातन छात्र शुभम अग्रवाल शामिल हुए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में भी बसंती पंचमी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें