फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Day: मेहनत और जज्बे से पाया मुकाम, आज खेलों में चमक रहा उत्तराखंड के इन खिलाड़ियों का नाम

Tue, 29 Aug 2023 12:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

कई खेलाें में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया है। ऐसे में हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हम आपको इनकी सफलता से रूबरू करा रहे हैं।
विज्ञापन
सोवेंद्र सिंह/विशेष भृगुवंशी/निखिल जीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल की दुनिया में उत्तराखंड के खिलाड़ी आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे उनका कठिन परिश्रम और लगन है। यहां के खिलाड़ी क्रिकेट, बास्केटबॉल, शूटिंग और फुटबॉल जैसे खेलों में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। जबकि कई खेलाें में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया है। ऐसे में हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हम आपको इनकी सफलता से रूबरू करा रहे हैं।

विज्ञापन


National Sports Day: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मैदान तैयार...अब प्रदर्शन का इंतजार

Trending Videos

विशेष ने बास्केटबाॅल में प्रदेश को दिलाई पहचान

बीते 13 सालों से भारतीय बास्केटबाॅल टीम के कप्तान दून निवासी विशेष भृगुवंशी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। साल 2020 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित विशेष एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जबकि 60 राष्ट्रीय और 32 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में विशेष को 19 स्वर्ण समेत 28 पदक मिले हैं। विशेष के कोच व उत्तराखंड बास्केटबॉल संघ के सचिव मंदीप ग्रेवल ने कहा, विशेष ने उत्तराखंड में बास्केटबाॅल को अलग पहचान दिलाई है।

11 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके सोवेंद्र

एशियाई ब्लाइंड फुटबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे उत्तराखंड के सोवेंद्र सिंह कई मंचों पर उत्तराखंड व देश का नाम रोशन कर चुके हैं। मूल रूप से उत्तरकाशी निवासी सोवेंद्र ने राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) से अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। सोवेंद्र अब तक 11 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। सोवेंद्र के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया, शिवम का सपना पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का है।
विज्ञापन

शूटिंग में जलवा बिखेर रहे निखिल

शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल में ऑल इंडिया रैंक में सातवां स्थान हासिल करने वाले निखिल जीना कई मंचों पर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। हाल ही में निखिल ने उत्तराखंड स्टेट चैंपियन प्रतियोगिता में अंडर-21 वर्ग में 10 मीटर में शानदार प्रदर्शन किया था। दून निवासी निखिल ने कहा, शूटिंग प्रतियोगिता में वह देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें