फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Tue, 29 Aug 2023 11:01 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यह योजना 14 से 23 साल तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए शुरू की गई है। आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को पहले से ही सरकार इस योजना का लाभ देती आ रही है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार की राशि भी प्रदान की।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन आईआरडीटी सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम धामी ने 'मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना' का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को नया आयाम दिया है। वह एक सामान्य आर्मी परिवार से थे, लेकिनअपने खेल के दम पर उन्होंने दुनिया में कई लोगों के दिलों पर राज किया है। खिलाड़ियों को उनके प्रेरणा लेनी चाहिए।

Uttarakhand: प्रदेश में डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 600 के पार, केवल देहरादून में मिले 65 प्रतिशत मरीज
विज्ञापन


बता दें कि यह योजना 14 से 23 साल तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए शुरू की गई है। आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को पहले से ही सरकार इस योजना का लाभ देती आ रही है। दूसरे चरण की योजना का आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगाज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें