फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चमोली में देर रात हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

Tue, 29 Aug 2023 10:26 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)

सार

एसडीआरएफ को देर रात एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टीम ने देखा कि ऑल्टो सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ को देर रात एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टीम ने देखा कि ऑल्टो  (UK11B2096) सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे।

Uttarakhand: स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा, गरीब मेधावियों की एमबीबीएस, एमडी व एमएस की आधी फीस देगी सरकार
विज्ञापन


जिसमें से एक व्यक्ति शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग सामान्य घायल हुए थे, जो खुद ही सड़क तक पहुंचे थे। वहीं, दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। सभी लोग ग्राम सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी हैं।

विज्ञापन

ये हुए घायल

  • सोभन चौहान(26) पुत्र पूरण सिंह चौहान।
  • संदीप चौहान(30) पुत्र धर्म सिंह चौहान।
  • सौरभ चौहान(20) पुत्र भरत सिंह। (सामान्य घायल)
  • किशोर चौहान(28) पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान। (सामान्य घायल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें