औली साहसिक खेलों के आयोजन के लिए स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन, आईटीबीपी के साथ चर्चा करने के बाद 23 से 26 फरवरी की तिथि तय की गई है। आयोजन के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। - कर्नल अश्वनी पुंरीर, सीईओ साहसिक विंग पर्यटन विभाग
ये प्रतियोगिताएं होंगी
अल्पाइन स्कीइंग सीनियर वर्ग महिला व पुरूष, अंडर-21 बालक व बालिका वर्ग, अंडर-18, अंडर-16, अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग, स्नोबोर्ड महिला व पुरुष वर्ग, क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इन राज्यों की टीमें लेंगी भाग
उत्तराखंड समेत हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली के अलावा आईटीबीपी, एसएसबी की टीमें भाग लेंगी।
ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: मेरठ से जोशीमठ पहुंची RAF की टीम, 10 फरवरी तक करेगी प्रभावित इलाकों का निरीक्षण
बर्फबारी नहीं हुई तो कैसे होगी चैंपियनशिप
इस बार पहले ही बर्फबारी कम हुई है। औली की ढलानों पर बीते दिनों जो बर्फ पड़ी थी। वह धीरे-धीरे पिघल रही है। यदि 15 फरवरी के बाद बर्फबारी नहीं होती है तो चैंपियनशिप कराने की चुनौती रहेगी।