जिलों से प्रस्ताव मांगा
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद के मुताबिक विभागीय मंत्री ने प्रदेश के बीच श्रेणी के पुलों को ए श्रेणी का किए जाने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से इसके लिए सभी जिलों से प्रस्ताव मांगा जा रहा है। शासन से इसकी मंजूरी के बाद पुलों की भार क्षमता बढ़ाने का काम शुरू किया जाएगा।
जर्जर पुलों पर विपक्ष भी उठाता रहा है सवाल
देहरादून। देहरादून जिले में दिसंबर 2022 में भोपालपानी पुल का एप्रोच मार्ग और पुस्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। यह पुल करीब 8 करोड़ की लागत से बना था, जबकि इससे पहले अगस्त 2021 में जौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच बना रानीपोखरी पुल ध्वस्त हो गया था। क्षतिग्रस्त पुलों को लेकर विपक्ष, सरकार पर सवाल उठाता रहा है।
गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए विभाग बनाएगा एप
प्रदेश में क्षतिग्रस्त और गड्ढे वाली सड़कों से अक्सर हादसे का खतरा बना रहा है। सड़कों पर बने गड्ढाें की शिकायतें दर्ज कर इन्हें गड्ढा मुक्त बनाने के लिए विभाग एप बनाएगा। लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा गुजरात की तर्ज पर एप बनाया जाए। जिसके जरिए लोग खराब सड़कों की फोटो खींचकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत सीधे विभाग के निचले और उच्च स्तर के अधिकारियों तक जाएगी। इससे लोग यह भी जान सकेंगे कि कौन सी शिकायत कितने दिन से लंबित है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: यात्रा को सुगम बनाने के लिए होंगे नए इंतजाम, चारधाम आने का है प्लान तो पढ़ें ये अपडेट
विभाग को बी श्रेणी के पुलाें को ए श्रेणी का किए जाने के लिए अभियान चलाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सभी जिलों से प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं।
- सतपाल महाराज, मंत्री लोक निर्माण विभाग