दीक्षांत समारोह में 2016-17 के 25 विभागों के 400 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री की उपाधि प्रदान की जाएगी। इस दौरान यूजी व पीजी के सर्वोच्च अंक लाने वाले पदक विजेताओं को मेडल प्रदान किए जाएंगे। यूजी में स्वर्ण, रजत व कांस्य व पीजी में स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।
बैठक के दौरान विवि के प्रभारी रजिस्ट्रार बीएस बिष्ट, वित्त अधिकारी अनीता आर्या, डीएसबी परिसर नैनीताल निदेशक प्रो. एलएम जोशी, एसएसजे अल्मोड़ा परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, प्रो.बीएल साह, प्रो. डीएस बिष्ट, प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रो. चंद्रकला पंत, प्रो. डीसी पांडे, प्रो. अराधना शुक्ला, प्रो. पीसी कविदयाल, प्रो. बीडी कविदयाल, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. सतपाल बिष्ट आदि मौजूद थे।
मार्च में हो सकता है दीक्षांत समारोह
कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि विद्या परिषद व कोर्ट सभा की बैठक के बाद समारोह के आयोजन को लेकर कार्य परिषद में अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बैठक आगामी 24 फरवरी को निर्धारित की गई है। कुलाधिपति राज्यपाल डा. केके पॉल की अनुमति के बाद तिथि निर्धारित की जाएगी। सभवत: मार्च के पहले सप्ताह के बाद समारोह का आयोजन किया जाएगा।