फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- तीसरी बार फिर बनेगी भाजपा की बिना भेदभाव वाली सरकार

Thu, 12 Nov 2026 10:58 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कुंवर बासित अली ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है और इसी सिद्धांत पर चलते हुए सरकार ने बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली - फोटो : x@BJP4UK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की गई। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने पार्टी की आगामी रणनीति और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन


कुंवर बासित अली ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है और इसी सिद्धांत पर चलते हुए सरकार ने बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ-साथ अल्पसंख्यक समाज की भी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित होगी।

उत्तराखंड: प्रदेश को जल्द मिलेंगे दो बड़े संस्थान, सीएम धामी के दिए प्रस्तावों पर केंद्र सरकार का आश्वासन
विज्ञापन


चुनावी संभावनाओं पर बात करते हुए बासित अली ने कहा कि पिछले चुनावों में जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, वहां इस बार पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने विशेष रूप से पिरान कलियर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत का भरोसा जताया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम महिलाओं का उपयोग केवल वोट बैंक के रूप में किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वक्फ बोर्ड, हज कमेटी और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। बासित अली ने प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण जैसी केंद्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें