साहू के खिलाफ मंत्री रेखा आर्या ने गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साहू पर आरोप है कि उसने शादी के बाद से मंत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उन्हें जातिसूचक शब्द भी कई बार कहे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के वॉयस सैंपल लेने के लिए कोर्ट खुलने का इंतजार किया जा रहा है। 16 नवंबर को कोर्ट खुलने के बाद एसआईटी वॉयस सैंपल लेने के लिए अर्जी लगाएगी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर साहू के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साहू के खिलाफ मंत्री रेखा आर्या ने गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साहू पर आरोप है कि उसने शादी के बाद से मंत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उन्हें जातिसूचक शब्द भी कई बार कहे। इसके अलावा मंत्री को जान से मारने की साजिश भी रची। आरोप यह भी है कि साहू ने मंत्री रेखा आर्या को फर्जी दस्तावेज बनाकर चार कंपनियों से बाहर कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की तो गत छह नवंबर को साहू और उसके भतीजे को झांसी से गिरफ्तार कर लिया। साहू की एक ऑडियो भी वायरल हुई थी जिसमें उसने कई तरह की बातें कहीं थीं। वर्तमान में साहू न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। पुलिस 16 नवंबर को कोर्ट खुलने के बाद वॉयस सैंपल लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी।