फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम पर डेढ़ करोड़ से डाक्यूमेंट्री बनाएगा नेशनल जियोग्राफी चैनल, कैबिनेट के अन्य फैसले

Thu, 10 Jan 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ पुननिर्माण की तस्वीरें अब नेशनल जियोेग्राफिक चैनल पर दिखाई देंगी। कैबिनेट बैठक में बुधवार को डेढ़ करोड़ के बजट से पांच भाषाओं में दीर्घ और लघु फिल्म के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


44 मिनट की दीर्घ और दस मिनट की लघु फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलगू और बांग्ला भाषाओं में तैयार होगी। इसका प्रसारण नेशनल जियोेग्राफिक चैनल के साथ ही फॉक्स लाइव इंडिया में भी किया जाएगा। इन फिल्मों का निर्माण छह महीने में किया जाएगा।

2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद वहां पर पुनर्निर्माण का कार्य लगातार चल रहा है। केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्यों का प्रमोशन अलग-अलग समय पर सरकारें अपने हिसाब से करती आई हैं। इससे पहले, हरीश रावत सरकार ने प्रख्यात सूफी गायक कैलाश खेर से डाक्युमेंटरी बनवाई थी।

अब त्रिवेंद्र सरकार ने नेशनल जियोेग्राफिक चैनल को पुनर्निर्माण के प्रमोशन की जिम्मेदारी सौंप दी है। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के अनुसार, नेशनल जियोेग्राफिक चैनल को यह जिम्मा देने के बाद उसके तमाम अन्य साधनों के जरिये भी प्रचार की राह साफ हो सकेगी।
 
विज्ञापन

कैबिनेट ये प्रमुख फैसले भी हुए

फिल्म की विषय वस्तु 2013 में केदारनाथ धाम में आई आपदा होगी। आपदा के बाद जिस तरह से केदारनाथ में जान माल की हानि हुई, वह सब फिल्म में दिखेगा। इसके बाद, किस प्रकार उत्तराखंड सरकार ने भारत सरकार और कारपोरेट व अन्य एजेंसियों के सहयोग से पुननिर्माण का कार्य किया, यह सब फिल्म में शामिल होगा।

-आस्ट्रेलिया से आएंगी भेड़: कैबिनेट ने आस्ट्रेलिया से 240 मैरिनों नस्ल की भेड़ खरीदने की मंजूरी दी। इस पर 6.50 करोड़ खर्च आएगा। केंद्र सरकार 90 फीसदी राशि देगी।
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 46 पद सृजित: राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में सुपर स्पेशलिटी विभागों में 46 पद सृजित किए जाएंगे। इन पर अस्थाई तैनाती होगी।
-अनाथ बच्चों को 5 प्रतिशत आरक्षण: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग से संचालित स्वैच्छिक व राजकीय गृहों में रहने वाले करीब 1000 बच्चों को व्यस्क होने पर शासकीय व अशासकीय सेवाओं में अनारक्षित श्रेणी में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा।
-पैराग्लाइडिंग नियमावली में संशोधन: इसके तहत पायलटों की योग्यता के लिए 50 घंटे की हवाई दूरी के स्थान 50 किमी हवाई दूरी को बनाया आधार 
-सिपाहियों की पदोन्नति का रास्ता साफ: कैबिनेट ने सिपाहियों की सेवा नियमावली में संशोधन कर पदोन्नति का रास्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें